Latest News

कानपुर का हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया

नरेंद्र गहलोत July 10, 2020, 8:01 am Technology

1 दिन पूर्व मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से मध्य प्रदेश पुलिस ने सजगता दिखाते हुए कानपुर के 8 पुलिसकर्मियों की मौत के जिम्मेदार गुंडे विकास दुबे को गिरफ्तार किया था, उसके साथ ही दो वकीलों पर भी प्रकरण दर्ज हुआ था। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश आकर विकास दुबे को साथ लेकर गई। इस दौरान चलती गाड़ी से विकास दुबे ने पुलिस वाले का पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही मे विकास दुबे के सीने में गोली लगी विकास दुबे जिस वाहन में था वो वाहन भी पलटी खा गया जिसमें मशहूर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मौत होना बताया गया। हालांकि अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई। खबर सूत्रो के हवाले से।

Related Post