शिवराज सरकार के 100 दिन पुरे होने पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने अक्षिता इन्फोटेक पर कार्यक्रम किया

Neemuch Headlines July 9, 2020, 8:28 pm Technology

नीमच। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 100 दिवस पूरे होने पर प्रदेश में सरकार के उत्कृष्ट उल्लेखनीय जन कल्याणकारी कार्यों को लेकर उद्बोधन कार्यक्रम के तहत आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल नीमच द्वारा दशहरा मैदान के पास अक्षिता इन्फोटेक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमलता धाकड़ ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

जिसमें मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, सुनील कटारिया, अशोक जोशी, अनुराग बंसल, वंदना, संतोष जोशी खंडेलवाल, वैशाली प्रजापति विकास नामदेव मनीष शर्मा, कृष्ण मेहरा, अमन दीवान, हिमांशु खटीक, चंद्रेश सैनी, रामगोपाल पाराशर, किरण सैनी, रचना गर्ग, शुभम चौहान, नीरज कैथवास, श्रेयांश जोशी, लोकेश दीवान, राजेश कसेरा, अशोक सैनी, ओम बंसल, भीम भगत, जीतू तलरेजा उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुकेश सिसोदिया ने किया और आभार पुष्पेंद्र विकास जोशी ने माना।

Related Post