Latest News

इनरव्हील क्लब नीमच ने डॉक्टर माधुरी चौरसिया के नेतृत्व में प्राप्त किया ढेरों अवार्ड

neemuch headlines July 9, 2020, 2:32 pm Technology

नीमच। समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील की परंपरा है सत्र समाप्त होने पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा चयनित क्लबों को उनके वर्षभर की गतिविधियों के मद्देनजर अवार्ड प्रदान किए जाते हैं। इसी कड़ी में नीमच इनरव्हील क्लब की सत्र 2020-21 में अलग सेवा प्रकल्प किए गए। इनरव्हील क्लब की तत्कालीन अध्यक्ष डॉ.माधुरी चोरसिया, पूर्व अध्यक्ष हिमांगिनी त्रिवेदी, सचिव सरिता पाटीदार एवं कोषाध्यक्ष अलका चड्ढ़ा ने बताया कि इनरव्हील क्लब नीमच को 5 अवार्ड प्राप्त हुए।

क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपा कचोलिया एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन संगीता जोशी एवं पदाधिकारियों की ऑनलाइन उपस्थिति में घोषित अवार्ड में मेंबरशिप ग्रोथ प्रोजेक्ट में प्रथम आर्फ़ेन फ्री इंडिया प्रोजेक्ट हेतु द्वितीय, मेडिकल हेल्थ केयर के प्रोजेक्ट में द्वितीय, सर्विस आफ फिजिकल मेंटल प्रोजेक्ट में तृतीय एवं रिमूव प्रोजेक्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। क्लब की उपलब्धियों का श्रेय संस्था अध्यक्ष डॉ माधुरी चौरसिया ने संस्था की कार्यकारिणी एवं साधारण सभा में सभी सदस्यों एवं शहर के दानदाताओं को प्रदान किया, उनकी वजह से वर्ष भर विभिन्न सेवा के प्रकल्पों को किया जा सका। सत्र 2020-21 की अध्यक्ष सरोज गांधी एवं सचिव सीमा अरोरा ने तत्कालीन कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की।

Related Post