Latest News

Big Breaking-5 लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार, कानपुर में की थी 8 पुलिसकर्मियों की हत्या

Neemuch Headlines July 9, 2020, 11:03 am Technology

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार कर लिया।

मामले से जुुड़ी हर जानकारी...

-शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के परिजनों का बड़ा आरोप, विकास दुबे को बचाया गया।

-शहीद के रिश्तेदार कमलकांत का आरोप, बड़े स्तर पर मिलीभगत हुई।

-मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि विकास दुबे के साथ उसके 2 साथी भी गिरफ्तार।

-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है।

- मध्यप्रदेश पुलिस विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर करेगी।

-उत्तर प्रदेश की स्पेशल टीम मध्यप्रदेश आ रही है, कुख्यात अपराधी विकास दुबे को ले जाने के लिए

-उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह खुद विकास दुबे से कर रहे पूछताछ

-सुबह 8.00 - 8.30 बजे के बीच विकास दुबे महाकाल मंदिर के काउंटर पर 250 रुपए की पर्ची कटाने पहुंचा था

-मंदिर पुजारी आशीष का बयान - सुरक्षा गार्डो के पूछने पर अपना नाम विकास दुबे बताया -महाकाल मंदिर परिसर में चिल्ला चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बता रहा था। पुलिस उससे महाकाल थाने में पूछताछ कर रही है।

-गृहमंत्री ने विकास की गिरफ्तारी की पुष्‍टि की है।

-महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्डो ने विकास दुबे को पहचाना, महाकाल थाने में खुद विकास दुबे ने सरेंडर करना चाहता है।

-यूपी पुलिस ने उसके कई साथियों को मार गिराया था। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर से बचने के लिए ही उसने महाकाल मंदिर में पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

Related Post