Latest News

उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश द्वारा पुरे प्रदेश मे वृक्षारोपण कर मनाया गया गुरू पूर्णिमा उत्सव

प्रदीप जैन July 5, 2020, 6:43 pm Technology

सिंगोली। यहां पर 5 जुलाई रविवार गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के नेतृत्व में सिंगोली तहसील ईकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज गुरूदेव के सम्मान में गुरू पूजन स्वरूप 11 नीम के वृक्ष स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगा कर मनाया।

इस अवसर पर श्रैत्र के सबसे वरिष्ठ पूर्व विधायक दुलीचंद जी जैन , उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, डाक्टर दीपक जी चौधरी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरिश शर्मा, नगर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील नागौरी, उज्जवल भारत अभियान के तहसील अध्यक्ष प्रकाश कछाला महासचिव महेन्द्र सिंह ठाकुर, विनोद सुराणा कदवासा, सुनील जैन धारड़ी, वरिष्ठ पत्रकार अतुल मेहर, आजाद निलगर, दिनेश जोशी, दिलीप जैन,संगठन के पदाधिकारी नीरज गांधी, कमल भण्डारी, अरविंद विश्नोई, कोशल व्यास, बाबू गुर्जर, सहित हास्पीटल स्टाफ सदस्यो की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज के इस अवसर पर स्थानीय थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद जी का जन्मदिवस होने पर उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के सानिध्य में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद का जन्मदिन भी मनाया ओर उनका शाल माला ओर राजस्थानी पगड़ी पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया।

आज का गुरू पूर्णिमा महोत्सव शानदार ओर यादगार बन गया। उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post