नीमच। कांग्रेस के सुवांसरा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा मप्र भाजपा शासन के केबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग को नीमच आने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना चाहतेे थे। कांग्रेस के कार्यकर्ता रात्रि 9 बजे के लगभग ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना के मार्गदर्शन में विजय टाकिज चोराहे पर पहुंच कर मंत्री हरदीप सिंह डंग को विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाना चाहते थे। लेकिन नीमच केंट पुलिस के थाना प्रभारी तथा पुलिसकर्मियों ने काले झंडे दिखाने से रोकने का प्रयास किया तथा यह कहा कि यदि आप काले झंडे दिखाकर मंत्री हरदीपसिंह का विरोध करेंगे तो पुलिस आप वैधनिक कार्यवाही करेगी। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की जबकी हरदीपसिंह डंग नीमच भी नहीं आये थे। केंट पुलिस ने उपस्थित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने पर ले जाकर बैठा दिया। पुलिस ने मोके पर शहर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, नीमच जिला युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश अहीर, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता ब्रजेश मित्तल, सेवादल पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र यादव, मानसी नायडू, राजू भास्कर, मनीष कदम आदि को हिरासत में लिया।