Latest News

जावद नगर में वार्ड क्रमांक 09 और वार्ड क्रमांक 11 का कन्टेन्टमेंट एरिया खुला,जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे

पंकज प्रजापत July 3, 2020, 3:21 pm Technology

जावद! जावद नगर में कोरोना का कहर कम होता देख आज जावद नगर के वार्ड नम्बर 09 और वार्ड नम्बर 11 को कन्टेन्टमेंट एरिया से मुक्त किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर जितेन्द्रसिंह राजे,नीमच एसपी मनोज कुमार राय ने कंट्रोल रूम पर सेवा दे रहे स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, और नगर पालिका के कर्मचारियों को माला श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर जावद एसडीएम पी.एल.देवड़ा,एसडीओपी एम.एल.मोर्य, जावद थाना प्रभारी ओपी मिश्रा, जिलामहामंत्री श्याम काबरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शांतिलाल बग्गड़, युवा मोर्चा जिलामहामंत्री सूचित सोनी, कमलेश सारडा, नगर अध्यक्ष कैलाश प्रजापत सहित प्रशासनिक अधिकारी, वार्डवासी उपस्थित थे।

इस मौके पर जिला कलेक्टर जितेन्द्रसिंह राजे, जिला पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार राय ने वार्डवासियों को कन्टेन्टमेंट एरिया मुक्त होने पर बधाई शुभकामनाएं दीं और आगे भी कोरोना से बचे ये जानकारी दी! उक्त जानकारी पंकज प्रजापत ने दी।

Related Post