Latest News

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटका कांग्रेस के दिग्गज पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सेठी सहित समीप चौधरी भाजपा में शामिल

Neemuch Headlines July 2, 2020, 6:03 pm Technology

नीमच। मध्य प्रदेश में आज का दिन भाजपाइयों के लिए खुशी का दिन रहा। जहां एक और "शिव" ने अपने "गणों"का विस्तार किया। वही नीमच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी और समीप चौधरी ने भी आज भाजपा का दामन थाम लिया। लगातार मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शीर्ष नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। ज्ञात हो सुरेंद्र सेठी विगत कई वर्षों से कांग्रेस के ख़ास नेताओं में रहे हैं। वही समीप चौधरी भी कांग्रेस में सक्रीय युवा नेता रहे। आज भोपाल में शपथ ग्रहण समारोह में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के साथ सुरेंद्र सेठी के साथ सिंधिया युथ बिग्रेड के समीप चौधरी भी नजर आए यह कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। वही नीमच भाजपा को लगातार बल मिलता जा रहा है।

Related Post