Latest News

मध्यप्रदेश के मंत्री मंडल विस्तार से हर्ष प्रदेश विकास की राह पर होगा अग्रेषित। पूर्व विधायक दुलीचंद जैन क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के मंत्री बनने पर दी बधाई वरिष्ठ नेतृत्व का माना आभार

प्रदीप जैन July 2, 2020, 1:57 pm Technology

सिंगोली। आज हुए मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री मंडल विस्तार से पुरे प्रदेश में खुशी की लहर है। इस विषय पर बोलते जावद क्षैत्र के पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने कहा कि गत कांग्रेस शासन के 15 माह मे मध्यप्रदेश विकास मे काफी पिछड़ गया था।

प्रदेश में पुनः जबसे भाजपा की सरकार बनी प्रदेश फिर से विकास की राह पर अग्रेषित हो रहा है। जैन आज हुए मंत्री मंडल विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए सभी मंत्रियों को बधाई दी खास कर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने नीमच जिले से जावद के जागरूक विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को कैबिनेट मंत्री बनाने पर बहुत बहुत आभार व्यक्त किया ओर दूरभाष पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया ओर क्षैत्रिय विधायक ओर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बने ओमप्रकाश सकलेचा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। 

जैन ने इस अवसर पर मिठाई वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया ओर कहा कि माननीय वीरेन्द्र कुमार जी सकलेचा के सपनो को साकर करते हुए ओमप्रकाश सकलेचा जावद विधानसभा क्षैत्र सहित पुरे प्रदेश में विकास का काम करेगे।

Related Post