Latest News

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन ने मनाया भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे करने पर काला दिवस

विकास सुथार June 30, 2020, 4:19 pm Technology

जीरन। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक के नेतृत्व में जीरन नवीन बस स्टैंड पर सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिस प्रकार महात्मा गांधी जी ने देश में लोकतंत्र की स्थापना की।आज उसी लोकतंत्र को भाजपा सरकार द्वारा खंड खंड किया जा रहा है इसी विषय को लेकर ब्लॉक कांग्रेस जीरन के द्वारा काला दिवस मनाया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश की जनता ने कांगेस पार्टी को जनादेश देकर कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की बागडोर सौंपी थी।

मध्य प्रदेश एक नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा था किसान कर्ज माफी पूर्णता की ओर थी इतिहास मैं पहली बार किसानों को इतना मुआवजा मिला बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा था माफियाओं का डर खत्म हो रहा था लेकिन यह सब बातें केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और उनके नुमाइंदों को रास नहीं आई मोदी और शाह के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या करते हुए मध्य प्रदेश की सरकार के विधायक खरीद कर जनादेश का अपमान किया। मंडलम अध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने कहा कमलनाथ सरकार के समय हर वर्ग के साथ न्याय हो रहा था भाजपा नेतृत्व ने सरकार बनाने के लिए कोरोना जैसी महामारी पर ध्यान नहीं दिया और पूरे देश को इस बीमारी के अंदर जोक दिया भाजपा के 100 दिन के शासन में मजदूर किसान व्यापारी हर वर्ग परेशान है।

राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष रमेश राजोरा ने कहा कि गद्दारों की वजह से कांग्रेस की सरकार गिरी है, ऐसे गद्दारों को जनता सबक सिखाएगी। कार्यक्रम को पूर्व पार्षद दिलीप भानेज सुरेश जारेरिया शांतिलाल राठौर सेवादल के गुलाम मोहम्मद मंसूरी युवा नेता दीपेश बाहेती ने संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मेरावत कुंदन शर्मा मांगीलाल नेता सुरेश मुकाती घनश्याम जाट हरवार सरपंच किशनलाल राकेश मेरावत कमलेश अहिरवार ओमप्रकाश बैरागी रमेश पवार प्रेमसुख सगवारीया प्यार चंद अहिरवार परासली अख्तर हुसैन हिमांशु बैरागी लालू पंचायत मुकेश अहिरवार भागीरथ अहिरवार हबीब हुसैन सहित कहीं कांग्रेश जन उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पवन शर्मा ने किया वह आभार सेक्टर अध्यक्ष विनोद पाटीदार ने माना।

Related Post