Latest News

उज्जवल भारत अभियान के सिंगोली तहसील अध्यक्ष पद पर प्रकाश कछाला, महासचिव महेंद्र सिंह राठौर नियुक्त

प्रदीप जैन June 29, 2020, 6:15 pm Technology

जावद। उज्जवल भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्रीदेव स्वरुपानंद जी महाराज एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रदीप जैन सिंगोली की सहमति से नीमच जिलाध्यक्ष नारायण सोमानी जावद ने उज्जवल भारत अभियान के सिंगोली तहसील पद के लिए प्रकाश कछाला, महामंत्री के पद पर महेंद्र सिंह राठौर को सिंगोली क्षेत्र में लगातार सक्रियता को देखकर महत्वपुर्ण पद पर नियुक्त किया।

उज्जवल भारत अभियान के जिलाध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहा की शीघ्र ही सिंगोली तहसील की कार्यकारणी घोषित करे। यह जानकारी उज्जवल भारत अभियान के जिला मीडिया प्रभारी हरीश पुरी गोस्वामी जावद ने दी।

Related Post