Latest News

भाजपा दक्षिण मंडल जीरन ने किया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन

विकास सुथार June 29, 2020, 9:35 am Technology

जीरन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार दिनांक 28/06/2020 रविवार, दोपहर 12 बजे दक्षिण मंडल जीरन,नीमच ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। “चीन के दलाल कमलनाथ चीन के दलाल कमलनाथ देश का गद्दार” लिखी हुई तख्तियों के साथ नारेबाजी की, जो की केंद्रीय वाणिज्य मंत्री के रूप मे चीन के माल के आयात शुल्क पर भरी कटौती करके भारतीय कुटीर लघु उद्योगों ओर व्यापार को चौपट करने का अपराध कमलनाथ ने किया जिसके विरोध में भाजपा दक्षिण मंडल द्वारा विरोध किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा भाजपा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मेहता लक्ष्मण सिंह भाटी बबुलाल भामावत भाजपा युवा मोर्चा अद्यक्ष पुखराज जाट उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे, महामंत्री दुर्गा शंकर मेघवाल,उपाध्यक्ष शुभम शर्मा दल्पत्पूरा सरपंच प्रतिनिधि मुकेश जाट ओर मंडल के पदाधिकारी ओर बूथ अध्यक्ष के द्वारा बस स्टैंड जिरन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का पुतला दहन किया और चीन के विरोध मे प्रदर्शन किया।

Related Post