भाजपा नेताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन, चीनी दलाल होने का लगाया आरोप

प्रदीप जैन June 29, 2020, 8:45 am Technology

सिंगोली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल सिंगोली द्वारा कमल चौक सिंगोली पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री कमलनाथ का पुतला दहन चीनी दलाल का आरोप लगा कर किया गया । प्रदेश से तय कार्यक्रम के अनुसार इस कार्यक्रम के प्रभारी अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ राजकुमार जी मेहता मोती लाल जी धाकड़ सुरेश जी जेन बगड़ा निशांत जोशी हरीश कुमार शर्माओमप्रकाश पारासर सुगन धाकड़ सरपंच राजकुमार व्यास मनीष जैन युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी लाला सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post