Latest News

हवाला किंग विपुल अठवानी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तस्करों का लेनदेन अब हवालों से, हवाला किंगो में मचा हड़कंप

Neemuch Headlines June 28, 2020, 9:47 pm Technology

नीमच। नीमच सिटी पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ कर लगातार कार्यवाहीयो को अंजाम दिया। बीते दिनों नीमच सिटी थाना क्षेत्र में 50 किलो अवैध अफीम की बड़ी कार्रवाई हुई थी इसके बाद पुलिस तस्करों की कॉल डिटेल के साथ विभिन्न जानकारियां जुटा रही है। इस दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की तस्करी के तार नीमच शहर के सिंधी कॉलोनी से भी जुड़े हुए हो सकते हैं तुरंत नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला ने अपनी टीम के साथ सिंधी कॉलोनी स्थित हवाला किंग विपुल अठवानी के मकान पर दबिश दी।

इस दौरान विपुल अठवानी पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके से लैपटॉप सहित कई सामग्री जप्त की। वही पूरे मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार तस्करों ने हवाला के माध्यम से पैसा तस्करो तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। नीमच पुलिस बड़ी बारीकी से हर एक मुद्दे को देख रही है और नीमच के कई अन्य हवाला किंगो पर अब पुलिस प्रशासन की गाज गिर सकती है।

Related Post