Latest News

रोटरी क्लब की 2020-21 कार्यकारिणी घोषित, एड.विजय जोशी 1 जुलाई को लेंगे शपथ

neemuch headlines June 26, 2020, 6:00 pm Technology

नीमच! रोटरी क्लब नीमच के चुनाव विगत दिनों संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद हेतू एडवोकेट विजय जोशी निर्वाचित हुए। वर्तमान में एड. विजय जोशी जावद बार असोसिएशन के अध्यक्ष है! नवीन-सत्र 2020-21 के लिए अध्यक्ष विजय जोशी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी जिसमेँ सचिव राजेश पोरवाल (पोरवाल मेडिकल्स),कोषाध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया व उपाध्यक्ष पद हेतू प्रथम उपाध्यक्ष सतीश कुमार तोतला, द्वितीय उपाध्यक्ष अमित गोयल,तृतीय उपाध्यक्ष संजय बैगानी,सहसचिव विजय दुआ,एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सुशील कुमार जाधव,सभा-सचेतक सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रवक्ता मुकेश कालरा, सम्पादक प्रवीण शर्मा व कार्यकारिणी सदस्य मंजीत सिंह अरोरा व युजवेंद्र सिंह भाटिया को बनाया गया है । रोटरी क्लब का नवीन सत्र 1 जूलाई 2020 से प्रारंभ होकर 30 जून 2021 तक रहेगा। एड. विजय जोशी के अध्यक्ष निर्वाचित होने और कार्यकारिणी का विस्तार होने पर इष्ट मित्रो में हर्ष का माहोल है!

Related Post