Latest News

राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 की कार्यकारणी गठित

NEEMUCH HEADLINES June 26, 2020, 5:14 pm Technology

नीमच। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोशन वर्मा, जिला संगठन मंत्री रवि जैन व नगर अध्यक्ष योगेश बामनिया ने राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिलीप गुप्ता एवं मध्यप्रदेश अध्यक्ष पवन दुबे की सहमति से राष्ट्रीय गौ सेवा संघ का वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में गठन किया।

जिसमे वार्ड क्रमांक 7 में अध्यक्ष- रजत कछावा, उपाध्यक्ष- राहुल खराड़ी, उपाध्यक्ष- महावीर गुर्जर, मीडिया प्रभारी- विक्रम सोलंकी, महासचिव- महिपाल निनामा, महासचिव- मयंक मंडावर, सचिव- कनिष्क कुन्हारा को नियुक्त किया गया है तथा वार्ड क्रमांक 8 में अध्यक्ष- पियूष शर्मा, उपाध्यक्ष- भरत खराड़ी, उपाध्यक्ष- अजय राज सिंह तंवर, मीडिया प्रभारी- शुभम् नामदेव, महासचिव- गौरव चावला, महासचिव- दीपक हाड़ा, सचिव- योगेश चावला को नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोशन वर्मा ने बताया कि नीमच जिले में संगठन लगातार गौ सेवा कर लिए कार्य कर रहा है। जिले भर के नाद अभियान, चारा वितरण गौ सेवा के कार्य प्रतिदिन किये जा रहे है। गौमाता के लिए ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्य किये जा सके उसको लेकर संगठन द्वारा जिले में वार्ड स्तर तक गठन किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष योगेश बामनिया ने बताया कि प्रतिदिन संगठन के कार्यकर्ता गौ सेवा के लिए कार्य कर रहै है। सेवा कार्यो में गति लेन के उद्देश्य से गठन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जानकारी जिला सचिव यशवंत सोनी द्वारा दी गई है।

Related Post