Latest News

नीमच सिटी पुलिस अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही 50 किलो अफीम के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एसपी टीम को पुरुस्कृत करेंगे

NEEMUCH HEADLINES June 26, 2020, 4:58 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय अति. पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला के निर्देशन में एवं नीमच सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में नीमच सिटी टीम ने अफीम की अब तक की सबसे बड़ी खेप को पकड़कर तस्करों के दांत खट्टे कर दिए।

सिटी पुलिस ने अफीम तस्करो के खिलाफ लगातार कार्यवाहियां करते हुए बडी सफलताए प्राप्त की। पूर्व में 25 किलो अफीम पकड़ी थी मात्र 1 माह में ही अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए आज भारी मात्रा में लगभग 50 किलो अवेध मादक पदार्थ अफीम के साथ तीन तस्करो को भी पकड़ा जिसमे 2 जोधपुर राजस्थान के बताये जा रहे है। वही 1 अन्य तस्कर स्थानीय नीमच के मालाखेड़ा का बताया जा रहा है।

इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेप पकड़ाने के बाद क्षेत्र के अफीम तस्करो में हड़कंप तो मचा ही है साथ ही प्रशासन ने उनमे ख़ौफ़ भी पैदा कर दिया है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार जोधपुर के ट्रक ड्रायवर और खल्लासी सहित 1 तस्कर नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम मालखेडा निवासी भेरूलाल पाटीदार है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार जोधपुर के तस्करो में मालाखेड़ा निवासी भेरूलाल से अफीम खरीदी और राजस्थान ले जाने वाले थे। तस्करी के नए नए तरीके अपनाते हुए तस्करो ने ट्रक के सीट के नीचे ख़ुफ़िया केबिन बनाया। पर पुलिस ने अपनी कुशलता दिखाते हुए तस्करो के मंसूबो पर पानी फेर दिया। एसपी मनोजकुमार राय ने अफीम पकडने वाली टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।

Related Post