Latest News

बेटी कुए में गिरी, बचाने के लिए माँ भी कूद गयी दोनों की मौत

फिरोज गौरी June 24, 2020, 7:03 pm Technology

रामपुरा। रामपुरा के समीप गांव बसी बावड़ी में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहा एक महिला सहित बालिका की कुए में गिरने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री पति अशोक प्रजापत उम्र 29 वर्ष एवं उनकी दो वर्षीय मासूम बेटी दोनो की कुए पैर फिसलने से मौत हो गई है। पहले बालिका कुए में गिरी उसे बचाने के लिए माँ भी कुए में कूद गयी। परिजनों ने रामपुरा पुलिस को जानकारी दी। दोनो मृतक को रामपुरा पुलिस द्वारा हॉस्पिटल लाया गया और पोस्टमार्टम करके दोनो शव परिजनों को सोपे गए।

Related Post