Latest News

कैंट पुलिस की लगातार दूसरी सफलता दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

NEEMUCH HEADLINES June 24, 2020, 4:42 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय अति. पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला द्वारा चलाए जा रहे स्थाई वारंटी धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी अजय सारवान के निर्देशन में केंट पुलिस की टिम लगातार फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में आज आरोपी दयालदास पिता पिता भीख चंद मालानी निवासी विकास नगर को 138 के मामले में निरोगधाम अस्पताल के यहाँ से गिरफ्तार किया। वही एक अन्य वारंटी आरिफ पिता अल्लादीन उम्र 30 वर्ष जाती मुसलमान निवासी मूलचन्द मार्ग नीमच को फ्रूट मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी 25 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था। उक्त दोनों स्थाई वारंटी 1 वर्ष से फरार चल रहे थे। उक्त कार्यवाही में एएसआई कैलाश सोलंकी, प्रधान आर. नीरज प्रधान, प्रधान आर. कैलाश कुमरे, आर.राजमल पाटीदार और आर. मोहिद नूर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post