नीमच के एकमात्र खेल मैदान को बचाने के लिए 23 जुलाई को होगी खेल प्रेमियों की बैठक

Neemuch headlines July 22, 2026, 9:43 pm Technology

नीमच । शहर के हृदय स्थल पर खेल प्रेमियों के खेलने का एकमात्र खेल मैदान शासकीय जिला चिकित्सालय के पास बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 स्थित है। लेकिन वर्तमान में उक्त मैदान पर सीएम राइज स्कूल के निर्माण के लिए स्थल चयन किया गया है और उक्त स्थल पर निर्माण होने से खेल प्रेमियों के लिए नीमच शहर में और कोई भी मैदान नहीं बचेगा क्योंकि पहले से ही नीमच के भूमाफियाओं ने सभी खेल मैदान हड़प लिए है। और इसीलिए खेल प्रेमियों ने उक्त खेल मैदान को बचाने के लिए कल 23 जुलाई को प्रातः 8 30 बजे उक्त मैदान में परेड स्थल के नजदीक एक मीटिंग का आयोजन सभी खेल प्रेमियों द्वारा किया जा रहा है। जो भी खेल प्रेमी उक्त मैदान को बचाना चाहते है वो सभी बिना दलगत राजनीति के बैठक में पहुंचकर अगली रणनीति बनाने में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर सहभागिता दर्ज करावे। उक्त जानकारी माय टीम क्रिकेट क्लब, लालसाई क्रिकेट कमेटी नीमच पैंथर्स, मुकदर टाइगर टीम, और अन्य टीमों के साथ ही कीर्ति पंचोली ने दी।

Related Post