Latest News

120 किलो डोडाचूरा की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Neemuch headlines July 19, 2026, 7:33 pm Technology

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार भी जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ़ श्री भूरालाल भागर के नेतृत्व में पुलिस चौकी डोकेन एवं थाना रतनगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने यह सफलता प्राप्त की। दिनांक 18 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी डोकेन द्वारा थाना रतनगढ़ क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार क्रमांक MP 43 CB 3567 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 07 प्लास्टिक कट्टों से कुल 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से देवेन्द्रसिंह पिता लक्ष्मणसिंह सोलंकी (22 वर्ष), निवासी ग्राम रिछाचांदा, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना रतनगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त सामग्री 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये। मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार क्रमांक MP 43 CB 3567, अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भूरालाल भागर, थाना रतनगढ़ एवं पुलिस चौकी डोकेन की टीम की उल्लेखनीय एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Post