Latest News

नयागांव और चित्तौड़गढ़ की संयुक्त पुलिस ने 1 वर्ष से फरार एनडीपीएस के आरोपी को किया गिरफ्तार

Neemuch headlines July 19, 2026, 9:30 am Technology

नयागांव। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु जावद हर्ष राठौड के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोजसिंह जादौन के नेतृत्व में प्रभारी चौकी नयागाॅव राजेन्द्रसिंह सिसौदिया की टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट में एक वर्ष से फरार आरोपी पाॅच हजार के ईनामी तस्कर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। राजस्थान पुलिस जिला चित्तौडगढ एवं म0प्र0 पुलिस जिला नीमच थाना जावद चौकी नयागाॅव की संयुक्त टीम के द्वारा पुलिस थाना जावद द्वारा अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में 01 वर्ष से फरार 05 हजार के ईनामी आरोपी किशन पिता भगवानलाल गाडरी, निवासी ग्राम सोमानिया (सुहानिया), थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Related Post