नीमच। माननीय मुख्यमंत्री महोदय व श्रीमान डीजीपी महोदय म.प्र. के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नपुअ महोदया सुश्री किरण चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. विजय सागरिया के कुशल नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर अवैध डोडाचूरा का परिवहन करते एक बस वाहन को रोककर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
घटना का विवरण पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा दिनांक 11.07.2026 को फोरलेन जेतपुरा फंटे से चैथखेडा फंटे के बीच फार्म फिल्स ढाबे के पास पुलिया चैथखेडा नीमच थाना नीमच सिटी से मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी की जाकर एक बी. आर. टेवल्स की बस क्रमांक AR01Y9595 को मय पंचानो व फोर्स की मदद से रोककर उसकी तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे वाले वाहन बस की डिक्की में छिपाकर रखे 06 सफेद रंग के कट्टो मे भरा कुल 105 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचूरा आरोपी बंशीलाल पिता बुधाराम विश्नोई उम्र 38 साल निवासी ग्राम झरिया पुलिस थाना मतोडा जिला फलोदी हा० मु० कुडी थाना पंचपद्रा जिला बालोतरा राजस्थान से विधिवत समक्ष पंचान जप्त किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मौके पर की गई कार्यवाही पूर्ण कर, थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया व गिरफ्तार आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ सीपीएस डोडाचूरा के स्त्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
नाम आरोपी बंशीलाल पिता बुधाराम विश्नोई उम्र 38 साल निवासी ग्राम झरिया पुलिस थाना, मतोडा जिला फलोदी हा०मु० कुडी थाना पंचपद्रा जिला बालोतरा राजस्थान जप्त मश्रुका - 01 एक विवो कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 रुपये, 02 कुल 105 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचूरा किमती 15,75,000, 03 एक बस एमआर ट्रेवल्स वाहन क्र AR01Y9595 कीमती 50 लाख रुपये, कुल मिला मश्रुका कीमती 65 लाख 85 हजार रुपये सराहनीय कार्य उक्त कार्य में निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी एवं थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा ।