इनरव्हील एवं रोटरी डायमण्ड ने मनाये डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे संयुक्त तत्वधान में हुआ आयोजन।

Neemuch headlines July 3, 2026, 2:33 pm Technology

नीमच। सेवा के लिए समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था इनरव्हील क्लब एवं रोटरी क्लब डायमण्ड के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र के सबसे बड़े हॉस्पिटल ज्ञानोदय मल्टी स्पेश्यलिटी में डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे का आयोजन साआनन्द सम्पन्न हुआ रोटरी के डिस्ट्रिक सोशल मीडिया प्रमोशन चेयरमैन आशीष गर्ग एवं इनरव्हील पूर्व अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ज्ञानोदय मल्टी स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल में 27 डॉक्टर्स एवं 02 सी.ए. का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ रोटरी के पूर्व अध्यक्ष रोटे. आशीष गर्ग द्वारा चतुर्वेदी मंत्र का वाचन किया इनरव्हील प्रार्थना का वाचन सचिव अल्का श्रीवास्तव द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष गुणवंत जैन एवं सिम्मी सलूजा ने प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने कहा डॉक्टर का कार्य बहुत ही संवेदनशील है उसे पूर्ण निष्ठा, मेहनत और लगन से इस कार्य को करना कार्यक्रम अध्यक्ष आई.एम.ए. सचिव डॉ. आदित्य भण्डारी ने हर व्यक्ति को हेल्थ बीमा करवाने पर जोर दिया उन्होंने कहा प्रतिदिन एक चाय की कीमत पर हेल्थ बीमा हो सकता है जो व्यक्ति को बड़ी से बड़ी बीमारी में आर्थिक सम्बल प्रदान कर सकता है। ज्ञानोदय मल्टी हॉस्पिटल का परिचय डॉ. प्रदीप जैन ने दिया इस अवसर पर ज्ञानोदय विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ. माधुरी चौरसिया ने कहा कि चिकित्सक एवं सी.ए. जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुँचने में व्यक्ति को अनेक कठिनाईयों से गुजरना पड़ता है उसे अपने दिन का चैन और रात की नींद का त्याग कर अपनी मंजिल तक पहुँचना होता है।

इस अवसर पर दोनों क्लबों की ओर से सी.ए. हरिओम साहु, सी.ए. हनी बदलानी, डॉ. मनीष चमड़िया, डॉ. आदित्य भण्डारी, डॉ. महेश कुलदीप, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. धर्मपाल भाटिया, डॉ. शुभ्रा तिवारी, डॉ. कौशलेन्द्र वेगड़, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. अतुल पाटीदार, डॉ. चंदन टेकड़े, डॉ. हर्षित अग्रवाल, डॉ. निखिल राठी, डॉ. नीरज माने, डॉ. सुदर्शन, डॉ. महिमा तिवारी, डॉ. आशीष शर्मा सहित कुल 27 डॉक्टर्स का सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गये। इस अवसर पर रोटे. अनुज चांडक, कमल आंजना, गौरव पाराशर सुमित मित्तल, गोपाल शर्मा, सुनील सोनी, मनोज अग्रवाल, प्रभजोत सिंह सलूजा, हेमांगिनी त्रिवेदी, नेहा गुप्ता, सुमन अहीर, सीमा अरोरा, कुसुम कदम, मंजुला शर्मा, रजिया अहमद, मधु धनोतिया सहित बड़ी संख्या में रोटरी, इनरव्हील सदस्य एवं हॉस्पिटल स्टॉफ के सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी ने किया आभार रोटरी सचिव धीरज गांधी ने माना

Related Post