Latest News

उज्‍जैन संभागायुक्त सिंह ने गुर्जर बर्डिया में सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया

Neemuch headlines July 1, 2026, 9:11 pm Technology

मंदसौर। उज्‍जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने आज बुधवार को गुर्जर बर्डिया में सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होनें प्रयोगशाला भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, कला एवं शिल्प कक्ष, भोजन शाला, ब्‍यूटी पार्लर प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होने शिक्षक एवं विद्यार्थियों से जानकारी ली। एक पेड मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज विद्यालय में पौधारोपण भी किया। सांदीपनि विद्यालय गुर्जर बर्डिया में गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्‍ट द्वारा आज 1266 विद्यार्थियों को चरण पादुका वितरित किये। इस दौरान कलेक्‍टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, विक्रम, अविनाश, एसडीएम, शिक्षक एवं विद्यार्थि मौजूद थे।

Related Post