मंदसौर । उज्जैन संभागायुक्त शल आशीष सिंह ने आज बुधवार को ग्राम धामनिया दीवान में राहगीर अभियान के अंतर्गत खेतों तक जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाए गए कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जो रास्ते रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है उन्हें रिकॉर्ड में दर्ज करने की कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने किसानों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम मौजूद थे। इस रास्ते को किसानों के द्वारा जन संयोग से राशि एकत्रित कर कर खेतों तक जाने वाले रास्तों को सरल और सुगम बनाया गया है। जिससे कि किसानों को खेतों तक पहुंचने में आसानी हो रही हैं।