मंदसौर । उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने ग्राम पंचायत देवरी में नव निर्मित मॉडल पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के हाल, किचन एवं वेटिंग रूम का अवलोकन किया। साथ ही भवन में स्थापित रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं रिचार्ज पीट की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, एसडीएम मौजूद थे।