मंदसौर । उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने बुधवार को सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुरावन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं, क्षय रोग आदि के बारे में जानकारी ली एवं डॉक्टर से चर्चा की। एनआरसी में बच्चों की माता से चर्चा की एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए।