मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन ने किया विस्तार हेमंत शर्मा कार्यकारी जिलाध्यक्ष, यशवंत राठौर बने मनासा तहसील अध्यक्ष

प्रदीप जैन June 30, 2026, 9:49 pm Technology

सिंगोली। प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के रतलाम संभागीय सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने रतलाम संभाग में नवीन पदाधिकारी नियुक्त किए जिसमें संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन रतलाम ओर महासचिव चेनसिंह सोलंकी को बनाया।

ज्ञात रहे इससे पहले चेन सिंह सोलंकी नीमच जिला इकाई में जिला कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत शर्मा मनासा को नियुक्त किया साथ ही मनासा तहसील अध्यक्ष हेतु यशवंत राठौर को नियुक्त किया है।

जैन ने शर्मा और राठौर को बधाई शुभकामनाएं देते हुए सतत संगठन के लिए सक्रियता के साथ काम करने की बात कही।

Related Post