राजगढ़: सीएम मोहन यादव आज 352 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे

Neemuch headlines June 30, 2026, 4:01 pm Technology

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (30 जून 2026) राजगढ़ जिले के विकासखंड सारंगपुर अंतर्गत प्रसिद्ध भैंसवामाता जी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को 352 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए उनका लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री राज्यव्यापी ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0’ का औपचारिक समापन करेंगे। ​इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:45 बजे भैंसवामाता पहुंचकर दर्शन-पूजन । दूध तलैया में गंगा पूजन, गौ-पूजन एवं पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 की प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिले में संचालित जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे। राजगढ़ जिले की पर्यटन फिल्म, कॉफी टेबल बुक एवं सोशल मीडिया हैंडल का अनावरण किया जाएगा। जिले में कराए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा। कार्यक्रम के माध्यम से आगामी वर्षा ऋतु में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने का आह्वान किया जाएगा। राज्य में एक जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाले “विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB GRAM G)” की प्रमुख विशेषताओं और जनहितकारी प्रावधानों का संक्षिप्त परिचय जनता को दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, सुरक्षा और श्रमदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों, शासकीय विभागों, जागरूक नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, जलदूतों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवा समूहों, किसानों और शैक्षणिक व निजी संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। समारोह स्थल पर जल संरचनाओं की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति, नवाचारों और सफलता की कहानियों पर आधारित एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा एक विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति (लघु फिल्म) भी दिखाई जाएगी।

सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को जल संवर्धन व रख-रखाव का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित व संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’ का समापन होगा। इसका मुख्य उद्देश्य अभियान की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करना और जल संरक्षण के प्रति समाज की निरंतर प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है। अभियान की इस अल्पावधि में ग्रामीण, नगरीय, वन, सिंचाई, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न स्तरों पर लगभग 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य सफलतापूर्वक क्रियान्वित किये गये हैं। इस महा-अभियान ने पूरे प्रदेश में भू-जल संवर्धन, जल गुणवत्ता परीक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, नदी पुनर्जीवन और जन-जागरूकता की एक नई चेतना जागृत की है। कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद-मंत्री विकास विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रीय सांसदों को भी जल गंगा संवर्धन अभियान समापन में प्रमुख भागीदारी दी गई है। शहडोल में हिमाद्री सिंह, भिण्ड में संध्या राय, बालाघाट में भारती पारधी, रतलाम में अनिता नागर सिंह चौहान, बड़वानी में गजेन्द्र पटेल, सीधी में डॉ. राजेश मिश्रा, मंदसौर में सुधीर गुप्ता, श्योपुर में शिवमंगल सिंह तोमर, छिंदवाड़ा में बंटी विवेक साहू और जबलपुर में श्री आशीष दुबे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

वहीं, नीमच जिले में राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे।

Related Post