Latest News

बैंकिंग क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर पहली बार जावद के प्रीतम भटेवरा, बने HDFC बैंक के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट

Neemuch Headlines June 30, 2026, 8:22 am Technology

जावद। जावद निवासी प्रीतम भटेवरा की एचडीएफसी बैंक में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (Deputy Vice President) पद पर पदोन्नति हुई है।

उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। प्रीतम भटेवरा ने अपनी मेहनत, लगन, कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं के बल पर यह प्रतिष्ठित मुकाम हासिल किया है। इससे पूर्व वे बैंक के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं सफलतापूर्वक दे चुके हैं और अपने बेहतर कार्य प्रदर्शन से संस्था में अलग पहचान बनाई है।

उनकी पदोन्नति को जावद नगर के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नगरवासियों ने इसे क्षेत्र की प्रतिभा और मेहनत का सम्मान बताते हुए प्रीतम भटेवरा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Related Post