अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ

Neemuch headlines June 30, 2026, 3:56 pm Technology

नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में शासकीय भूमि एवं मार्ग से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन, खेत एवं मकान का कब्जा दिलाने, पट्टा प्रदान करने, राजस्व अभिलेखों में इंद्राज दुरुस्ती, शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, खेत तक आवागमन के लिए मार्ग उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय योजना का लाभ दिलाने, बीमा राशि एवं अंत्येष्टि सहायता स्वीकृत कराने,अवैध ऋण वसूली पर कार्रवाई, पारिवारिक विवाद, मारपीट, बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार तथा अन्य राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए। अपर कलेक्टर कलेश ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में एसडीएम नीमच पराग जैन,डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू, चंद्रसिंह धार्वे,श्रुति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post