नीमच । बाल हनुमान मन्दिर बघाना में परमा एकादशी व ज्येष्ठ अधिकमास में अलौकिक श्याम दरबार लगाकर ताली कीर्तन किया गया। इस अवसर पर विहिप मातृशक्ति जिला सहसंयोजिका श्रीमती उर्वशी रावत शाह, जिला सत्संग सह प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी शर्मा व जावद भाजपा नेता नारायण सोमानी उपस्थित रहे। रतन महाराज के भजन चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, पर सभी भक्त झूम उठे, देर रात चला कीर्तन, सभी श्याम भक्तो को अल्पाहार व प्रसादी वितरण किया गया । जिला सहसंयोजीका श्रीमती उर्वशी रावत शाह ने श्याम बाबा की जोत छोड बाबा के ताली कीर्तन का आनंद लिया।