नीमच शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के तत्वाधान में 21 जून को सुबह 7 बजे गांधी वाटिका में विश्व योग दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। शुप्रभात योग मित्र मंडल के योग गुरु शिव माहेश्वरी दिलीप चौधरी, अध्यक्ष अनिल सिंहल ने बताया कि शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के तत्वाधान में विगत 27 साल से योग गांधी वाटिका में चल रहा है एवं हजारों की तादाद में योग के माध्यम से लोग योग करके स्वस्थ लाभ लेकर जीवन बिता रहे हैं एवं प्रतिदिन लगभग 110 के आसपास महिला एवं पुरुष योग करते हैं सुबह 6 से 7:15 बजे तक योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित होता है। योग दिवस बहुत उत्साह धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। विश्व योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं एडिशनल एसपी श्रीमती हेमलता अग्रवाल अतिथि होंगे। योग गुरु दिलीप चौधरी शिव महेश्वरी योग गुरु डॉक्टर माधुरी चौरसिया मीना मित्तल द्वारा योग पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। योग मित्र मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंहल डा. विनोद शर्मा दिलीप छाजेड़ ने बताया कि योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के द्वारा भारतीय संस्कृति परंपरा का सांस्कृतिक नृत्य भी योग पर प्रस्तुत किया जाएगा।