Latest News

बच्चों द्वारा बनाए चित्रों की प्रदर्शनी के साथ कृति के शिविर का समापन

Neemuch headlines June 8, 2026, 9:38 am Technology

नीमच। कृति संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बच्चों ने अपने द्वारा सीखी कला का प्रदर्शन प्रदर्शनी के माध्यम से किया | उनके द्वारा बनाए गए लगभग 100 चित्रों को प्रदर्शित किया गया जिसे उपस्थित अतिथियों और श्रोताओं ने सराहा |

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचल के ख्यात चित्रकार राहुल लोहार ने कृति संस्था की चित्रकला प्रतियोगिताओं को अपनी चित्रकला का आधार बताते हुए कहा कि वे बरसों बाद कृति संस्था के बीच आकर अभीभूत हूँ | कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिला प्रेस क्लब नीमच के अध्यक्ष श्याम गुर्जर ने कहा कि कृति बाल प्रतिभाओं को निखारने का जो कार्य कर रही है वह सरहानीय है| संस्था इसी तरह साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करती रहे यही मेरी शुभ कामना है | |कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री परिवार के जिला समन्वयक गिरिराज सिंह चौहान ने कहा कि कृति संस्था हमारे साहित्य और संस्कृति के विकास व संरक्षण में अच्छा काम कर रही है | संस्था द्वारा चित्रकला प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए हमारे परिसर का उपयोग संस्था के लिए गर्व की बात है | कृति के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 50 बच्चों ने 7 दिन तक मन लगाकर जो कुछ सीखा वह चित्र प्रदर्शनी के रूप में आपके सामने हैं |

इस वर्ष संस्था द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी | प्रशिक्षण शिविर के संयोजक भरत जाजू ने शिविर की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस शिविर में चित्रकला प्रशिक्षकों ने चित्रकला के साथ ही ग्लास पेंटिंग और क्ले आर्ट की भी प्रशिक्षण देकर बच्चों को कला के नवीन रूप से परिचित कराया | संस्था के वरिष्ठ सदस्य किशोर जेवरिया ने आमंत्रित अतिथियों राहुल लोहार और श्याम गुर्जर का परिचय देते हुए कहा कि इन दोनों ने अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए स्वयं को स्थापित किया है | कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ अतिथियों तथा प्रशिक्षकों का स्वागत अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी सचिव रघुनन्दन पाराशर, शिविर संयोजक भरत जाजू, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल, श्रीमती रिंकू राठोर, डॉ. मीना हरित सत्येन्द्र सक्सेना ने किया | कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष डॉ अक्षय पुरोहित ने किया। प्रशिक्षकों दीपक भट्ट, ज्योतिका अग्रवाल, रचना ओझा और अश्मिका को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए साथ ही सभी प्रशिक्षु बच्चों को संस्था द्वारा सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए गए।

कार्यक्रम में संस्था के श्याम टांकवाल सहसचिव गणेश खंडेलवाल, प्रकाश भट्ट, श्रीमती सविता चौधरी, बाबूलाल गौड़, मुकेश कासलीवाल, डॉ.माधुरी चौरसिया, डॉ. मीना हरित, श्रीमती साधना सेवक, श्रीमती आशा साम्भर, नीरज पोरवाल, जीवन कौशिक, घनश्याम अम्ब, श्याम थोरेचा, नरेन्द्र पोरवाल, सत्येन्द्रसिंह राठोर , डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा, मनोहरसिंह लोढ़ा सतीश भटनागर, महेंद्र त्रिवेदी, मुकेश कासलीवाल, दर्शनसिंह गांधी, कैलाश बाहेती, दिलीप दुबे , गोवर्धनलाल धनोतिया सहित बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post