Latest News

77 वी जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल U-19 प्रतियोगिता में नीमच रहा चैंपियन 12 सदस्यीय टीम मे 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय स्कूल के

Neemuch headlines June 8, 2026, 7:20 pm Technology

नीमच 8 जून 2026 । 77 वी जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएश एवं उज्जैन कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वाधान में उज्जैन में आयोजन हुआ l

जिसमे मध्य प्रदेश के सभी जिलों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया l इस प्रतियोगिता में नीमच जिले कि U-19 बास्केटबाल टीम ने भी भाग लिया । नीमच जिले के पूल में नीमच के अतिरिक्त इंदौर एवं शहडोल की टीम थी ।

नीमच ने अपने पुल का पहला मैच शहडोल टीम के साथ खेला जो कि नीमच ने 34 -9 के बड़े अंतर से जीता । अपने पूल का दूसरा मैच नीमच का इंदौर डी.ब.अ. की टीम से था जो कि नीमच की टीम ने 26-2 से जीत कर पूल टॉप करकरे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।

क्वार्टर फाइनल में नीमच का मुकाबला आर.सी.सी.भोपाल से था जो कि नीमच की टीम ने 56-26 के बड़े अंतर से जीत कर धमाकेदार तरीके से सेमीफाइनल में प्रवेश कर सबका दिल जीत लिया । अब सेमीफाइनल में नीमच का मुकाबला एन.बी.ए. कि मजबूत टीम से होना था इस मुकाबले को भी नीमच की टीम ने 67-43 से एकतरफा जीतकर फाइनल मै प्रवेश किया ।

फाइनल मै नीमच का मुकाबल इंदौर कॉर्पोरेशन से था । फाइनल में भी नीमच की टीम से इंदौर कॉर्पोरेशन की टीम को 71-40 से हराकर फाइनल जीतकर मध्य प्रदेश की चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल कर नीमच की टीम ने खेल प्रेमियों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए खेल प्रेमियों एवं सभी टीमों के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का दिल जीत लिया। इस तरह इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की कोई भी टीम नीमच के सामने कड़ी चुनौती पेश नहीं कर पाई और नीमच की टीम ने पहले मैच से लेकर फाइनल मैच तक सभी टीमों को एक तरफ हराते हुए फाइनल पर अपना कब्जा किया । इस तरह से यह पता पड़ता है कि आने वाले भविष्य में नीमच के प्लेयर के लिए कितनी बड़ी-बड़ी उम्मीद है और कितनी बड़ी-बड़ी संभावनाएं देखी जा रही है । इस पूरे टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर भी नीमच की इन्वेंशन बास्केटबॉल एकेडमी की खिलाड़ी लक्षिता चौहान को चुना गया, जो कि नीमच के लिए बड़ी गर्व की बात है । नीमच से जो 12 खिलाड़ी का दल इस प्रतियोगिता में गया था वो सभी 12 खिलाड़ी इन्वेंशन बास्केटबॉल एकेडमी के नियमित खिलाड़ी है जो कि कोच किशन पाल सिंह एवं सतेंद्र पाल सिंह से नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है ।

नीमच की इन्वेंशन बास्केटबॉल एकेडमी में देश के अलग अलग राज्यों से खिलाड़ी यहाँ रह कर अपने कोच किशन पाल सिंह एवं सतेंद्र पाल से प्रशिक्षण लेकर अपने खेल मै सुधार ला रहे हैं । नीमच की जिस टीम ने इस प्रतियोगिता में नीमच का प्रतिनिधित्व किया था इस टीम में 12 में से 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएँ हैं। मध्य प्रदेश विजेता टीम में दिव्यल यादव, लक्षिता चौहान, सलोनी दीवान, रितु चौहान, गौरांशी शर्मा, आलिया चौरसिया, दिशा, ईशाना सैनी, कृतिका प्रजापति ,नव्या चौरसिया एवं अंबिका ने अहम भूमिका निभाई। नीमच के इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ी विगत 20 वर्षों से लगातार अलग-अलग आयु वर्ग में नीमच को मध्य प्रदेश चैंपियन बनते रहे हैं । इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी से निकले हुए खिलाड़ी आज भारत सरकार के अलग-अलग विभाग व्यक्ति सेवाएं दे रहे हैं जिनमें आर्मी ,आइटीबीपी, सीआरपीएफ, रेलवे, बीएसएफ और अभी हाल ही में कीर्तिराज सिंह चुंडावत जो की एक अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी है इन्होंने पश्चिम रेलवे में टी.सी. रैंक से जॉइनिंग की है । यह एक बहुत ही सम्मान की बात है नीमच शहर के लिए और इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के लिए और आने वाले भविष्य में इसी तरह से नीमच का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवांगीत करते रहेंगे। मध्य प्रदेश विजेता टीम का नीमच के खेल प्रेमियों और अभिभावकों द्वारा रेलवे स्टेशन पर ढोल और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के कोच किशन पाल सिंह एवं सतेंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष कमल सिंह चुंडावत, सह सचिव जयपाल सिंह राणावत, सह सचिव सुनील दीवान, खेल विभाग मै पदस्थ कोच मीनाक्षी सिसोदिया भारत सैनी,पूजा यादव,राजेंद्र यादव, नितेश शर्मा एवं ज्ञानोदय ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल जी चौरसिया, ज्ञानोदय ग्रुप की निर्देशिका महोदया डॉ. माधुरी चौरसिया, ज्ञानोदय ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री अभिनव चौरसिया, ज्ञानोदय स्कूल की निर्देशिका श्रीमती डॉ.गरिमा चौरसिया व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यानी गंगवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी पाल सिंह, अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट कीर्तिराज सिंह चुंडावत ने बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामनाएँ की।

Related Post