मंदसौर । अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा मिशन शक्ति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में मिशन वात्सल्य अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना, आफ्टर केयर योजना एवं पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मिशन शक्ति अंतर्गत महिला हेल्पलाइन एवं वन स्टॉप सेंटर के प्रभावी क्रियान्वयन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर कलेक्टर श्रीमती जायसवाल ने बाल देखरेख संस्था "अपना घर" के बच्चों के नियमित अध्ययन, दत्तक ग्रहण हेतु विधिमुक्त बच्चों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा संस्था में निवासरत बच्चों के आवश्यक दस्तावेज समय-सीमा में तैयार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला श्रम अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला योजना अधिकारी, प्रभारी अधीक्षिका बाल देखरेख संस्था "अपना घर" बालिका गृह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।