नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक आरोपी को 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक होण्डाई वेन्यू कार भी जब्त की है।
यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 को ग्राम मानपुरा फंटा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान रतनगढ़ पुलिस टीम ने एक काले रंग की होण्डाई वेन्यू कार क्रमांक RJ 06 CG 9814 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी कमलेश पिता ईश्वरलाल गुर्जर (23 वर्ष), निवासी ग्राम सिडियास, थाना माण्डल, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब बरामद डोडाचूरा के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर एवं रतनगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।