रतनगढ़। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 29.05.2026 को दौरान रोड गश्त रतनगढ घाट के ऊपर नीमच सिंगोली रोड नटखट बालाजी मन्दिर के सामने आम रोड रतनगढ पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी शान्तिलाल पिता छोटूलाल भील उम्र 21 साल निवासी मोल्डियों की झोपडिया ग्राम गुजरों की मोरवन पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ़ (राजस्थान) के कब्जे से कुल 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद किया गया।
कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद अफीम को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।