Latest News

नपा अध्यक्ष स्वाति चोपडा ने सीएमओ व पार्षदों के साथ किया इंदिरा नगर तालाब का निरीक्षण

Neemuch Headlines May 30, 2026, 9:41 am Technology

ग्वालटोली तलैया बनेगा शहर का सबसे सुंदर पर्यटक स्थल - श्रीमती चोपड़ा

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में शहर में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत इंदिरा नगर के समीप स्थित गवालटोली तालाब ऐसे रमणीय स्थल के रूप में तैयार होने जा रहा है जो शहर का सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल होगा।

शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया व पार्षदों के साथ अमृत योजना के अंतर्गत सवा करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और नपा इंजीनियर तथा ठेकेदार को कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पार्षद हरगोविंद दीवान, दुर्गाशंकर दशाना, मुकेश पोरवाल, नपा इंजीनियर दीपक मुवेल भी निरीक्षण में साथ थे।

नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत सवा करोड रुपए की लागत से बनने वाले वाटर बॉडी प्रोजेक्ट के तहत यहां पर आकर्षक फव्वारा, रिटर्निंग वॉल, पिचिंग वर्क, पाथवे निर्माण, पेवर ब्लॉक, सुंदर लाइटिंग, वृक्षारोपण के तहत विभिन्न प्रजाति व फूलों वाले 700 पौधो का रोपण, रेलिंग, सुंदर कुर्सियां सहित अनेक सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी जिससे शहर वासियों को मॉर्निंग वॉक एवं परिवार सहित समय बिताने के लिए बहुत ही सुंदर रमणीय स्थल उपलब्ध हो सकेगा।

श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि इसी के पास रिक्त पड़ी जमीन पर नमो पार्क भी प्रस्तावित है, इसके टेंडर भी निकल चुके हैं जिससे शहर वासियों को इस पर्यटक स्थल के साथ-साथ सुंदर गार्डन की भी सौगात मिल सकेगी. श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि तालाब का गहरीकरण भी चल रहा है, अगर तालाब में पानी अच्छा रहा तो हम मोटर बोट चलाने का भी प्रयास करेंगे, श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि वाटर बॉडी प्रोजेक्ट के तहत रिटर्निंग वॉल एवं पिचिंग का कार्य पूर्ण होकर पाथवे निर्माण का काम चालू हो चुका है और हमारा पूरा प्रयास है कि 2 माह के अंदर वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण होकर जल्द ही शहर वासियों को खूबसूरत पर्यटक स्थल की सौगात प्राप्त हो सके।

Related Post