ग्राम अजयपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, 68 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Neemuch headlines May 18, 2026, 7:03 pm Technology

मंदसौर । ग्राम अजयपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में कुल 68 लोगों की ओपीडी दर्ज की गई, जिनमें 24 पुरुष एवं 44 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कुल 55 एक्सरे किए गए, जिनमें 4 एक्सरे एब्नार्मल पाए गए। साथ ही 4 स्पूटम कलेक्शन किए गए तथा 10 सीवाई टेस्ट किए गए। शिविर में 68 लोगों की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं बीपी जांच भी की गई। स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ फूड बास्केट का वितरण आयुष्मान आरोग्य शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए टीबी शपथ दिलाई गई। शिविर के दौरान 3 जरूरतमंद हितग्राहियों को फूड बास्केट वितरित किए गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Post