पेसेफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल का निःशुल्क जांच शिविर एवं उपचार

Neemuch headlines July 8, 2026, 8:02 am Technology

नीमच। जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोडी माताजी के दरबार में पेसेफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क जांच शिविर सम्पन्न हुआ। किसान नेता राजकुमार अहीर की पहल पर सभी साथियों और मोडी माता में जनसहयोग से जांच शिविर कैम्प 5 जुलाई को प्रातः 10 से दोप. 3 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें करीब 250 महिला पुरूषों ने अपने स्वास्थ्य का चेकअप करवाया। जो जांचें हुईं उनमें सामान्य जांच, ह्दय जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, सामान्य परामर्श का चेकअप हुआ।

राजकुमार अहीर और उनके साथियों ने सुबह 9 बजे से दोप. 3 बजे तक शिविर में नागरिकों का सहयोग कर जांचें करवाई। आसपास के ग्रामीण भी बडी संख्या में पहुंचे। इस शिविर में शिविर प्रभारी जितेन्द्रसिंह तंवर, शिविर संयोजक गुलाबसिंह राठौर, कार्यकारी निदेशक अमन अग्रवाल ने सेवाएं दीं। शिविर में डॉ.प्रियन, डॉ. प्रियांशु जोशी, जितेन्द्रसिंह पंवार और महेन्द्रसिंह चुण्डावत की भूमिका सराहनीय होकर पूर्ण समय उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दीं। इस शिविर में जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ उनका उपचार उदयपुर पेसेफिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में निःशुल्क होगा और उन सभी मरीजों में शिविर स्थल से ले जाकर उपचार के पश्चात् उनके गांवों में छोडा जाएगा।

Related Post