साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्रीजी म.सा.का चातुर्मास हेतु 12 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश

भगत मांगरिया July 8, 2026, 8:58 pm Technology

चीताखेड़ा। सरल स्वभावी विदुषी परम पूज्या साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी म.सा.,मातृ ह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.आदि ठाणा 2 का पहली बार चीताखेड़ा में चातुर्मास के लिए 12 जुलाई 2026 रविवार को नगर भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है।

इस अवसर पर गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु , कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कई जिलों के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रीसंघ, श्रद्धालु,श्रावक -श्राविकाएं उनकी अगवानी करेंगे। उपरोक्त जानकारी जैन श्री संघ अध्यक्ष अशोक जैन चपलोत चीताखेड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि परम् पूज्या साध्विवर्या श्री जी म.सा.का चातुर्मास पूरे मध्यप्रदेश में अभी तक किसी भी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुआ, हमारे अहोभाग्य है कि साध्विवर्या श्री जी म.सा.ने चीताखेड़ा में चातुर्मास हेतु अनुमति प्रदान की। पहली बार मध्यप्रदेश में और वो भी नीमच जिले के चीताखेड़ा की पावन भूमि पर होने जा रहा है। इस अवसर पर शहर सहित कई जिलों के शहर एवं विभिन्न ग्रामों से आने वाले श्रीसंघ के पदाधिकारी श्रावक श्राविकाएं उनकी अगवानी करेंगे। श्री संघ अध्यक्ष अशोक चपलोत जैन ने बताया कि भगवान श्री चंद्रप्रभ स्वामी और श्री मुनि सुव्रत स्वामी की छत्रछाया तथा मेवाड़ देशोद्वारक आचार्य श्री जितेन्द्र सूरिजी म.सा.के शिष्य आचार्य श्री निपुण रत्न सूरीजी,पन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म. सा. की पावन मिश्रा में भुवन भानु समुदाय के आचार्य श्री अभय शेखर सूरीजी की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी विदुषी साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी म.सा.मातृह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.आदि ठाणा 2 का चीताखेड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश आगामी दिवस 12 जुलाई रविवार को होगा।

चतुर्मास में अनेक तपस्याएं, मासक्षमण, सिद्धि तप ,अठ्ठई ,नवपद ओली आदि जैन श्रावक श्राविकाओं द्वारा की जाएगी। श्री चपलोत ने बताया कि दिनांक 12 जुलाई रविवार को चातुर्मास हेतु साध्विवर्या श्री जी के भव्य मंगल प्रवेश रविवार को प्रातः 9 बजे आवरी माताजी दरवाजा इंदिरा आवास कालोनी से नगर प्रवेश की प्रबल संभावना है बारिश की वजह से समय में परिवर्तन हो सकता है। नगर प्रवेश गांव के विभिन्न मार्गों से गाजे-बाजे व ढोल-ढमाके के साथ बस स्टैंड, जैन गली से परिभ्रमण करते हुए श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचेंगे। इससे पूर्व नवकारसी के लाभार्थी श्रीमती रतन बाई, विनोद कुमार, विजय कुमार झातरिया द्वारा प्रातः 7 बजे नवकारसी,सामैया जुलूस प्रातः 8:30 बजे,साध्विवर्या श्री जी के प्रवचन 9:30 बजे आराधना भवन में। स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी श्री चांदमल,जयश कुमार, मनिष कुमार सेफरिया अहमदाबाद (जलोदा जागीर वाले) द्वारा दोपहर 11:30 बजे स्वामी वात्सल्य। जय जिनेन्द्र के लाभार्थी श्री सनत कुमार , प्रकाश, मनीष कुमार झातरिया। साध्विवर्या श्री जी के चातुर्मास हेतु जैन श्री संघ ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Related Post