भीषण गर्मी की चपेट में MP, आज 17 जिलों में लू का अलर्ट, वॉर्म नाइट की भी स्थिति, 17 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Neemuch headlines May 14, 2026, 3:17 pm Technology

भीषण गर्मी की चपेट में MP, आज 17 जिलों में लू का अलर्ट, वॉर्म नाइट की भी स्थिति, 17 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम मध्य प्रदेश में 17-18 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू की चेतावनी जारी की गई। गुरुवार को 17 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इंदौर, उज्जैन और धार में वॉर्म नाइट की भी संभावना जताई गई है। बुधवार (13 मई 2026) को प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा। खजुराहो में सर्वाधिक तापमान 45.4 डिग्री तक दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 44.7 डिग्री, भोपाल में 43.2 डिग्री, इंदौर में 43.6 डिग्री, जबलपुर में 42.7 डिग्री और ग्वालियर में 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। ये मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 मई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल 3-4 दिन इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर ज्यादा रहेगा । भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के जिले भी गर्म रहेंगे। शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। गुरुवार को इन जिलों में लू का अलर्ट इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में तीव्र लू इंदौर, उज्जैन और धार में वॉर्म नाइट । सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, शाजापुर, आगर में कहीं-कहीं लू चलेगी। 17 मई तक लू का अलर्ट 15 मई : भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, देवास, शाजापुर, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं लू चलेगी। अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर में लू का असर ज्यादा रहेगा। 16 मई : भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं लू चलेगी। अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर में लू का असर ज्यादा रहेगा। 17 मई: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं लू चलेगी। झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन में लू का असर ज्यादा रहेगा।

Related Post