भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने रविवार को ने सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (PMGSY-IV) और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया।
इन दोनों योजनाओं के प्रस्ताव कार्यों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने स्वीकृति पत्र भी प्रदान कर दिया है। कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रीयों में पुरुस्कार भी वितरित किए। इस दौरान योजना से संबंधित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। पीएम ग्राम सड़क योजना-IV अंतर्गत प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 987 बसाहटों को होगा लाभ होगा। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश को 2055 रुपये की राशि आवंटित की गई है। पुरानी ग्रामीण सड़कों को पूरा करने के लिए 830 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन भी किया गया है इस दिन जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित होने की उम्मीद है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस योजना के तहत केवल सीहोर जिले में ही 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों से जिले की 84 बसाहटों को फायदा होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है- सीएम मोहन यादव कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प वर्षा से की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, ” “आज मध्यप्रदेश में अद्भुत समय चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इस मौके पर कांग्रेसियों को भी याद करना चाहिए, जिनकी वजह से गांव से लेकर गरीब-मजदूर, हर तरफ परेशानी थी। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के हाथों 5 हजार करोड़ की सौगातें मिली हैं।” प्रधानमंत्री सड़क, प्रधानमंत्री आवास, देश के राज्यों के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों में मध्यप्रदेश को पहले के दो पुरस्कार और बाद के तीन पुरस्कार मिले हैं। इस अवसर पर सीएम यादव ने कहा, “मैं आज केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि हम और आप हमेशा साथ रहेंगे। मैं वो सभी मांगें मानने की घोषणा करता हूं, जो भी केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान अपनी लोकसभा के लिए चाहते हैं।” सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में चल रहा विकास का महायज्ञ- कृषि मंत्री बोले केंद्रीय मंत्री चौहान ने मोहन यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास का महायज्ञ चल रहा है। कई काम हो रहे हैं। हम भी उसमें आहुति डालने आए हैं। आज मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश को भारत सरकार की तरफ से अनेक सौगातें मिली हैं।” उन्होंने सड़कों के निर्माण के मामले में मध्य प्रदेश नंबर 1 आने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूरी टीम को बधाई दी। आगे उन्होंने कहा, ” गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक केवल कमल ही कमल खिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश की धरती पर पूरा कर रहे हैं।” योजना को लागू ही नहीं, लक्ष्य भी हासिल करता है MP केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि, “मध्यप्रदेश योजनाओं को लागू करने के साथ लक्ष्य भी हासिल करता है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4 के अंतर्गत प्रदेश में 2500 किलोमीटर की नई सड़कें बनाई जाएंगी और बस्तियों से संपर्क सुधारेंगे। मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प कर रही है।”
इसके अलावा उन्होंने विकसित भारत 2047 विजन के तहत चलाए गए अभियान और विकास योजनाओं की चर्चा भी है। जिसमें जल जीवन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना इत्यादि शामिल हैं।