50 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, आंधी-ओलावृष्टि की भी चेतावनी, पढ़ें IMD का नया अपडेट नौपते से पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में आंधी, मेघगर्जन, ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी है। सोमवार को 50 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और 50-60 किमी तक रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (4 मई 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 8 मई तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 10 मई बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी स्थिति बन सकती है। 9-10 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ व शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार को बाराबंकी में 50 मिमी, सुल्तानपुर में 35.3 मिमी और गोंडा में 31.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा उरई में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और हरदोई में 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। बदलते मौसम को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रदेशवासिों से सतर्क रहने की अपील की है।
किसानों को भी अपनी फसलों और पशुओं का ख्याल रखना को कहा है। सोमवार को इन जिलों में अलर्ट कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में ओलावृष्टि। कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट।
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में 40 से 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है।