छोटी सादड़ी। राजस्थान के छोटी सादड़ी स्थित ग्राम खेरमालिया में दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल बुधवार तक पांच दिवसीय श्री सीताराम लक्ष्मण साम्ब शिवादी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
ग्राम वासियो में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर्ष का माहौल है। मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वेद धर्मशास्त्र रामायण पुराण आदि सनातन शास्त्रों के प्रवक्ता यज्ञ शिरोमणि और श्री राम जन्मभूमि शिला पूजन के पूजनाचार्य पंडित प्रवर श्री गंगाधर जी पाठक मैथिल भी प्रमुख रूप से पधारे।
पत्रकार दिलीप सिंह भारद्वाज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम खेरमालिया में यह बड़े हर्ष का माहौल है और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किसी उत्साह से काम नहीं हो रहा है। ग्राम के प्रत्येक नागरिक के मन में धार्मिक आस्था और मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अच्छा खासा उत्साह है। दिनांक 25 अप्रैल से शोभा कलश यात्रा गोपूजन मंडप के साथ आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रतिदिन अनेक आयोजन हो रहे हैं जिसमें दिनांक 28 अप्रैल को मुख्य रूप से मूर्तियों का नगर भ्रमण शिखर कलश स्थापना ध्वज स्थापना तोरण प्रसादी और महाआरती का आयोजन होगा।
इसी के साथ 29 अप्रैल को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, मूर्तियों का श्रृंगार, मंदिर मूर्ति प्रथम दर्शन, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोज, साधु भोज के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस भव्य आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने समस्त ग्राम वासियों एवं धार्मिक भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया है।