खरबूजा गर्मियों का एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और पेट को गजब की ठंडक देता है। वहीं, दही में मौजूद गुण हमारी पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। जब इन दोनों को मिला दिया जाता है, तो स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन तैयार हो जाता है।
सामग्री :-
1 कप कटा हुआ मीठा खरबूजा (छिलके और बीज निकाले हुए)
1 कप ताजा और गाढ़ा दही (दही ज्यादा खट्टा नहीं होना चाहिए)
2-3 चम्मच चीनी या शहद (खरबूजे की मिठास के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
चुटकी भर इलायची पाउडर (बढ़िया खुशबू और स्वाद के लिए)
बर्फ के कुछ टुकड़े सजावट के लिए :-
बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता और कुछ पुदीने की पत्तियां बनाने की आसान विधि सबसे पहले खरबूजे को अच्छी तरह धोकर छील लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब एक मिक्सर जार में खरबूजे के टुकड़े, ताजा दही, चीनी और बर्फ के टुकड़े एक साथ डाल दें।
सभी चीजों को 1-2 मिनट तक अच्छी तरह से ब्लेंड करें, ताकि खरबूजा पूरी तरह से पिस जाए और लस्सी एकदम क्रीमी और झागदार बन जाए। अब इसमें चुटकी भर इलायची पाउडर डालें और बस कुछ सेकंड के लिए मिक्सी को एक बार और घुमा लें।
आपकी ठंडी-ठंडी, लाजवाब 'खरबूजा लस्सी' बिल्कुल तैयार है। इसे कांच के गिलासों में निकालें, ऊपर से बारीक कटे हुए मेवे और पुदीने की पत्ती सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। इस आसान-सी रेसिपी को आज ही अपने घर पर ट्राई करें। यकीन मानिए, जो भी इस ठंडी लस्सी का एक घूंट पिएगा, वह इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।