सामग्री;-
2 मध्यम आकार के कच्चे आम, छीलकर कटे हुए (या आवश्यकतानुसार)
आधा कप गुड़
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटी चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच। लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच काला नमक
आधा छोटा चम्मच साधारण नमक आधा कप पानी
1 बड़ा चम्मच तेल
विधि;- सबसे पहले एक पैन लें और उसमें तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें जीरा और सौंफ डालें और हल्का चटकने दें। अब इसमें कटे हुए कच्चे आम डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। इसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डाल दें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि स्वाद अच्छी तरह से मिल जाए। अब इसमें पानी डालें और आम के नरम होने तक पकाएं। फिर इसमें गुड़ डालें, अच्छी तरह चलाएं और तब तक पकाएं जब तक गुड़ घुलकर चटनी गाढ़ी न हो जाए। गैस बंद करें और चटनी को थोड़ा ठंडा होने दें। इसे साफ कंटेनर में भरकर रख दें, इससे चटनी ज्यादा समय तक सुरक्षित रहती है।