सीएम डॉ मोहन यादव जयपुर में उद्योगपतियों से इंटरएक्टिव सेशन के जरिए करेंगे सीधा संवाद, इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज़ की देंगे जानकारी

Neemuch headlines March 21, 2026, 2:53 pm Technology

भोपाल। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए और राज्य में निवेश और नए उद्योग स्थापित करने के मिशन के तहत सीएम डॉ मोहन पयादव आज जयपुर पहुंचेंगे। यहां वे उद्योग जगत के दिग्गजों से सीधे मुलाकात करेंगे और उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक जयपुर के आईटीसी राजपूताना होटल में आयोजित की जाएगी।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उद्योगपतियों को राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्ध औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट की सरल प्रक्रिया से अवगत कराना है। सरकार का पूरा ध्यान नए प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है। वन-टू-वन बैठकें और भावी रणनीति कार्यक्रम के एजेंडे में कुछ प्रमुख उद्योगपतियों के साथ अलग से बैठकें भी शामिल हैं। इन वन-टू-वन चर्चाओं में संभावित परियोजनाओं और निवेश की रूपरेखा पर गहराई से बातचीत होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों से निकलने वाले निष्कर्षों के आधार पर भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी और निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का लक्ष्य इन चर्चाओं को ठोस निवेश में बदलना है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

Related Post